-
भारी मात्रा में चोरी की सामग्री बरामद

संबलपुर। पिछले कुछ दिनों से सदर थाना इलाके में उप्रदव मचा रखे कुख्यात चोर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुधीर सिंह बताया गया है तथा वह ठेमरा-हरिजनपाड़ा का रहनेवाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एससीएल लैपटॉप एवं चार्जर, 20 मोबाईल फोन बरामद किया है। सदर पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम सुराग दिया है। जिसके बलपर पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। बहुत जल्द मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
