Home / Odisha / एम्स भुवनेश्वर में जैन तेरापंथ समाज ने की सेवा

एम्स भुवनेश्वर में जैन तेरापंथ समाज ने की सेवा

  • आरएसएस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर खानपान तथा विश्राम की व्यवस्था की

भुवनेश्वर। जैन तेरापंथ समाज, भुवनेश्वर ने एम्स, भुवनेश्वर में भर्ती के लिए आ रहे ट्रेन हादसे के घायल और उनके परिवार की मदद के लिए सेवा अभियान चलाया। आरएसएस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर उनके लिए भोजन, पानी जूस, बिस्कुट, फल आदि का वितरण किया। पुलिस प्रशासन तथा एम्बुलेंस कर्मियों के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। यहां आने वाले पीड़ित परिवार के लिए खानपान तथा विश्राम की व्यवस्था की गयी है। जैन तेरापंथ समाज की तेरापंथी सभा, महिला मंडल, तथा तेयुप के कार्यकर्ताओं ने सेवा के इस कार्य में भाग लिया। जैन तेरापंथ समाज, भुवनेश्वर के अध्यक्ष बच्छराज बेताला ने बताया कि सेवा कार्य आवश्यकता अनुसार जारी रखी जायेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …