Home / Odisha / रेल सुरक्षा आयुक्त जांच करने स्टेशन पहुंचे

रेल सुरक्षा आयुक्त जांच करने स्टेशन पहुंचे

  • रेल हादसे की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम भी जाएगी मौके पर

भुवनेश्वर। रेल सुरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने आज सोमवार को बाहनगा बाजार रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के सिग्नल और कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच चल रही है। समय तो लगेगा। दुर्घटना के सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद चलेगा। इस बीच, खबर है कि सीबीआई की एक टीम दुर्घटनास्थल पर जा रही है।

गौरतलब है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार सुबह कहा था कि रेल सुरक्षा आयुक्त भीषण ट्रेन हादसे की जांच करेंगे। इसके बाद कल उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। पता चला है कि दोनों जांच साथ-साथ चलती रहेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …