Home / Odisha / 170 मृतकों की शिनाख्त हुई, परिजनों को सौंपे शव
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

170 मृतकों की शिनाख्त हुई, परिजनों को सौंपे शव

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए रेल हादसे में मारे 275 लोगों में से 170 शवों की शिनाख्त हो गई है। यह जानकारी ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने आज सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि कि 2 जून को ओडिशा के बालेश्वर जिले के बाहनगा बाजार के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे में 170 शवों की आज सुबह तक पहचान कर ली गई है। सभी शवों को नियत प्रक्रिया के बाद उनके गंतव्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शवों को शव गृहों के जरिए उनके स्थान तक मुफ्त पहुंचाने की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

राज्य में खून की कमी नहीं

उन्होंने कहा कि घायलों की चिकित्सा सही ढंग से चल रही है। घायलों के लिए खून की कमी नहीं है। राज्य के लोग स्वयं से खून दे रहे हैं। राज्य में रक्त का किसी प्रकार का अभाव नहीं है।

शवों को ले जाने को 58 एम्बुलेंस तैनात

बताया गया है कि शव को ले जाने के लिए भुवनेश्वर नगर निगम व ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने कुल 58 एम्बुलेंस/डीबीसी तैनात किया है। आरटीओ को इस काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये एंबुलेंस/डीबीसी दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों और शव को अंतिम गंतव्य तक मुफ्त में पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि हादसे के दौरान 275 यात्रियों की मौत हो गई थी और 1,000 से अधिक घायल हुए थे।

घायल 1009 यात्री डिस्चार्ज हुए

बालेश्वर के बाहनगा रेलवे स्टेशन के निकट हुए भीषण ट्रेन हादसे में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1207 घायल यात्री भर्ती हुए थे। इसमें से 1009 यात्रियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 198 घायल यात्री इलाजरत हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है। राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …