पुरी। पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज स्नान यात्रा के दौरान आज एक भक्त की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के अंबालाल भोई के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक, अंबालाल ने मंदिर में बेचैनी की शिकायत की थी। इसके बाद वह गिर पड़ा था। उसको पहले सिंहद्वार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
