भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे जी का निधन दुःखद खबर है। कुशल संगठक और असाधारण प्रज्ञा के धनी, उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित रहा। नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करें। ॐ शांतिः।।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
