Home / Odisha / 2024 से पहले ही बीजद के विधायक भाजपा के संपर्क में

2024 से पहले ही बीजद के विधायक भाजपा के संपर्क में

  • प्रदेश भाजपा इकाई ने किया दावा

  • कहा-बीजद में हैं सौ से अधिक विभीषण

  • ओडिशा में कथित रावण राज खत्म करने के लिए भाजपा के साथ आने को तैयार

भुवनेश्वर। साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावओं से पूर्व भाजपा के एक बयान ने आज ओडिशा की राजनीति को गरमा दिया है। भाजपा ने दावा कि है कि बीजद के कई विधायक उसके संपर्क में हैं। ओडिशा में कथित रावण राज को खत्म करने के लिए बीजद के विभीषण भाजपा के साथ आने को तैयार हैं। भाजपा उचित समय पर यह निर्णय करेगी कि किसे पार्टी में लेना है और किसे नहीं।

आज यहां प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि बीजद के अनेक विधायकों के भाजपा के साथ होने के संबंध में जो बातें कही जा रही हैं, उसमें सच्चाई है। उन्होंने कहा कि रावण के साम्राज्य को समाप्त करने के लिए एक विभीषण की आवश्यकता थी। वर्तमान के बीजद व राज्य सरकार में भ्रष्टाचार, अनाचार व तानाशाही चल रही है। इसे समाप्त करने के लिए बीजद के सौ से अधिक विभीषण निकलेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसका परिणाम ओडिशा की राजनीति पर होगा।

बीजद की विखंडन की प्रक्रिया प्रारंभ – मनमोहन

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी कहा है कि बीजद के 80 प्रतिशत नेतृत्व अपनी पार्टी को छोड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। भाजपा किसे लेगी, वह समय पर निर्भर करेगा। बीजद की विखंडन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। बीजद के जो नेता राज्य में रावण के राज को समाप्त करने के लिए चाहते हैं, वे भाजपा के साथ संपर्क में हैं तथा समय आने पर वे धर्म का साथ देंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …