Home / Odisha / महा जनसंपर्क अभियान में ओडिशा आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी

महा जनसंपर्क अभियान में ओडिशा आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी

  •  ओडिशा में चार महा रैलियां होंगी आयोजित – मनमोहन सामल

  •  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी करेंगे राज्य का दौरा

  •  ओडिशा में एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

भुवनेश्वर। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से एक माह के लिए महा-जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा ओडिशा के एक करोड़ परिवारों के पास पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। ओडिशा में चार महा रैलियां आयोजित होंगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मई 31 से 30 जून तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर किये गये कार्यों व सफलताओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाया जाएगा। राजस्थान में आज से प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …