Home / Odisha / ओडिशा सरकार की बड़ी घोषणा, अनुकंपा राशि 10 लाख हुई

ओडिशा सरकार की बड़ी घोषणा, अनुकंपा राशि 10 लाख हुई

भुवनेश्वर। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली अनुकंपा सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इस संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अनुमोदन किया है।
इस निर्णय के अनुसार, ड्यूटी करते समय यदि किसी सरकारी कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो पहले जहां उनके परिवार को चार लाख रुपये की अनुकंपा सहायता राशि प्रदान की जाती थी। अब इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी तरह ड्यूटी करते समय आघात लगने के कारण स्थायी शारीरिक दिव्यांगता के क्षेत्र में मिलने वाली सहायता राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है। आंशिक दिव्यंगता के क्षेत्र में मिलने वाली सहायता राशि को एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …