भुवनेश्वर। ओडिशा में प्लस-II के विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के बहुप्रतीक्षित परिणाम कल बुधवार, 31 मई को घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई) ने आज मंगलवार को दी। सीएचएसई के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्लस-II साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे बुधवार को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि प्लस-II की परीक्षा 5 अप्रैल को संपन्न हुई थी। परिणाम प्रकाशित करने में देरी से छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी थी, क्योंकि सीएचएसई ने पिछली परीक्षा के 45 दिनों के भीतर परिणाम प्रकाशित करने का आश्वासन दिया था। जो छात्र प्लस-II परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
