भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नए संसद के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कहा है कि नए भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा।
प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा समर्पित नया संसद भवन सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। हमारी संस्कृति, सामर्थ्य और संकल्प शक्ति का प्रतीक लोकतंत्र का यह मंदिर हम सभी को कर्तव्य पथ पर चलने और जन-भागीदारी के साथ देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
