Home / Odisha / ट्रक व बोलेरो के बीच सीधी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

ट्रक व बोलेरो के बीच सीधी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

भुवनेश्वर। बौद्ध जिले के कमलपुर गांव के निकट 57 नंबर राष्ट्रीय़ राजमार्ग में एक ट्रक व बोलेरो के बीच सीधी टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल दो लोगों को पहले बौद्ध जिला मुख्य़ालय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में बोलेरो चालक प्रशांत रणा व होमगार्ड जगन्नाथ मेहेर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बलांगीर जिले के बाउंसुनी थाना के एक पुलिस टीम एक निजी बोलेरो लेकर एक कटक जिले के आठगढ़ में एक चोरी के वाहन को बरामद करने के लिए गया था। वहां से कार्य समाप्त करने के बाद लौटते समय बौद्ध जिले के कमलपुर गांव के निकट आज सुबह सोनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक के साथ सीघी टक्कर हो गयी। टक्कर इतना भयंकर था कि दोनों वाहन पलट गए। घटनास्थल पर ही होमगार्ड व बोलेरो चालक की मौत हो गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …