ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के गोविंदपुर पंचायत के दामपुरगांव में कल रविवार की रात भारी बारिश और कालबैशाखी के प्रभाव में मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। दोनों पीड़ितों को दिग्गपहंडी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुशांत मल्लिक के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति सुकांत मल्लिक है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
