Home / Odisha / हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे अलग हुए

हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे अलग हुए

भुवनेश्वर। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से पुरी आ रही हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे अलग हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात इंजन से तीसरे और चौथे नंबर डिब्बे को जोड़ने वाली कपलिंग में कुछ खराबी आ गई थी, जिससे डिब्बे अलग हो गए थे। घटना पश्चिम बंगाल के नेकुरसेनी स्टेशन पर शनिवार मध्य रात करीब 1:30 बजे हुई। सूत्रों ने कहा कि इस घटना के कारण इंजन कुछ ही डिब्बों के साथ आगे निकल गई थी। इस घटना की सूचना पाते ही खड़गपुर डिवीजन के अधिकारी और इंजीनियर तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक मरम्मत कार्य किया और ट्रेन आज सुबह करीब 6:30 बजे पुरी के लिए रवाना हुई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …