भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वट सावित्री व्रत पर माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रकृति संरक्षण, नारी शक्ति की निष्ठा, संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत पर सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं। वट सावित्री पूजन अन्य राज्यों की तरह ओडिशा में भी बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सभी को सौभाग्य और समृद्धि का आशीष दें, ऐसी प्रार्थना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
