भद्रक। भद्रक जिले में आज शुक्रवार तड़के भद्रक-चांदबली मार्ग पर उग्रतारा चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जिले के तडुसाही के प्रशांत बेहरा तदुसाही और साइता गांव के मुन्ना साहू के रूप में हुई है। बताया गया है कि मुन्ना और प्रशांत आज सुबह मोटरसाइकिल से भद्रक से चांदबली लौट रहे थे। तभी बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिर पड़े और चांदबली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
