Home / Odisha / बारातियों की पिकअव वैन पलटी, एक की मौत, 19 घायल

बारातियों की पिकअव वैन पलटी, एक की मौत, 19 घायल

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के खलीकोट थानांतर्गत कालिंजीपल्ली गांव में कल रात एक पिकअप वैन के पलट जाने से बारात में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान पर्वत प्रधान के रूप में हुई है, जबकि सभी घायलों का ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरों के मुताबिक, पिकअप वैन बुधवार की रात बाणपुर थाना क्षेत्र के तलाबारी गांव से 20 महिलाओं को लेकर कालिंजीपल्ली गांव गई। यहां शादी की दावत खाकर सभी लोग घर लौट रहे थे कि रास्ते में बेगुनियापड़ा-बरिडा मुख्य मार्ग पर हादसा हो गया। घटना के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …