केंदुझर। जिले के बासुदेवपुर में चंपुआ रोड पर रामचंद्रपुर के पास आज बुधवार सुबह एक एसयूवी के एक पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान सुंदरगढ़ जिले के कोएडा थाना क्षेत्र के विनोद बारिक और नीलाद्रि घाना के रूप में बताई गई है। घायलों को केंदुझर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चारों लोग झारखंड में एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे एसयूवी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे दो लोगों ने दम तोड़ दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
