-
उमस भरी गर्मी और उच्च आर्द्रता ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
-
संबलपुर जिला रहा सबसे अधिक गरम
भुवनेश्वर। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आज ओडिशा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओडिशा में आज दोपहर तक संबलपुर जिला सबसे अधिक गरम रहा, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे ही राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 2.30 बजे तक संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद झारसुगुड़ा में 43.4 डिग्री सेल्सियस और हीराकुद में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, पश्चिमी जिलों की तुलना में तटीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तुलनात्मक रूप से कम रहने के बावजूद उच्च आर्द्रता के स्तर के 57% से 82% के बीच रहने के कारण जीवन असहज था। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 57% आर्द्रता के साथ अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह, गोपालपुर में 75% आर्द्रता के साथ अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, पारादीप में 73% आर्द्रता के साथ 34.0, बालेश्वर में 73% आर्द्रता के साथ 33.0 और पुरी में 82% आर्द्रता के साथ 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ओडिशाभर में बढ़ते तापमान के साथ आज मंगलवार को राजधानी भुवनेश्वर में सुबह 8.30 बजे ही तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
भुवनेश्वर में बही तेज हवा और गरजे बादल
दिनभर की भीषण गर्मी के बीच शाम को भुवनेश्वर के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
