Home / Odisha / टीपीएनओडीएल कि तरफ से दे नये ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन

टीपीएनओडीएल कि तरफ से दे नये ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन

बालेश्वर – टीपीएमओडीएल जो कि टाटा पावर एवं उड़ीसा राज्य सरकार का एक संयुक्त उद्यम है, के द्वारा दो नए कस्टमर केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया. इनमें से एक कुआखिया इलेक्ट्रिकल डिविजन एवं दूसरा जाजपुर रोड इलेक्ट्रिकल डिविजन में किया गया है. इसके साथ ही अब कंपनी के द्वारा 14 ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा है.

इन केंद्रों का उद्घाटन कंपनी के सीईओ भास्कर सरकार के द्वारा किया गया. इस मौके पर कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी दुष्यंत कुमार त्यागी, प्रकल्प मुख्य रविंद्र गावडे, जाजपुर रोड के मुख्य इंजीनियर निरंजन साहू, प्रमोद नायक सहित कंपनी के लोक संपर्क अधिकारी चितरंजन प्रधान प्रमुख उपस्थित थे. इस दौरान भास्कर सरकार ने बताया कि कंपनी के अन्य ग्राहक सेवा केंद्रों की तरह इन केंद्रों में भी उच्च प्रशिक्षित कर्मोंचारिर्यों की टीम कार्यरत रहेगी, जिससे ग्राहकों को अच्छी सेवाएं मिल सके. इन केंद्रों में ग्राहक नए बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन बिल पेमेंट आदी कर सकेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …