Home / Odisha / अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सारणरत्न सम्मान से सम्मानित

अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सारणरत्न सम्मान से सम्मानित

भुवनेश्वर। बिहार के सारण फिल्म महोत्सव में हाल ही में ओडिशा के अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह को उनके फिल्मी अभिनय के लिए सारणरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार के कला और संस्कृति मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने उन्हें स्मृतिचिह्न, मानपत्र तथा शॉल आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने आयोजक सारण फिल्म महोत्सव समिति के प्रति हार्दिक आभार जताया। गौरतलब है कि अपर आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह बिहार प्रांत के सारण जिले के डुमरी गांव के मूल निवासी हैं, जिनका शौक फिल्मों में अभिनय करना भी है। यह अवार्ड सिंह को उनके फिल्म अजब सिंह की गजब कहानी में बेजोड़ अभिनय के लिए प्रदान किया गया। सिंह ने यह भी बताया कि उनको उनके अभिनय के लिए मिले यह सारणरत्न सम्मान का पूरा श्रेय उनकी स्वर्गीया माताजी बासमती देवी और पिताजी चन्द्रदेव सिंह को जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि भुवनेश्वर से पहले वे मुंबई में संयुक्त आयकर आयुक्त थे और वहां पर भी उन्होंने विकलांगों के हितार्थ बहुत काम किया। वे अबतक लगभग 100 लोगों को नौकरी दे चुके हैं तथा अनेक विकलांगों की सेवा की है। भुवनेश्वर बिस्वास संस्था के अध्यक्ष संजय झा तथा सचिव चन्द्रशेखर सिंह समेत पूरे बिस्वास-परिवार ने अजय कुमार सिंह,अपर आयकर आयुक्त भुवनेश्वर को अपनी शुभकामनाएं दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …