जाजपुर। जाजपुर में शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बरछना थाना क्षेत्र के बडेई चौक के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान चड़ीधारा निवासी अंचल साहू, बारबाटी मनतीरी निवासी अभिषेक सार के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
