Home / Odisha / मोहन भागवत का चार दिवसीय ओडिशा दौरा 12 से

मोहन भागवत का चार दिवसीय ओडिशा दौरा 12 से

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत चार दिवसीय ओडिशा दौरे पर 12 मई को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वह कटक के गतिराउतपाटना स्थित केशव धाम जाएंगे। वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन हो रहा है। वह चार दिनों तक इस प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे।

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख रवि नारायण पंडा ने बताया कि डा भागवत के इस चार दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। उनका प्रवास केवल सांगठनिक कार्य के लिए रहेगा। वह 16 मई को ओडिशा से प्रत्यावर्तन करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …