भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीघ्र ओडिशा के दौरे पर आ सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकार्पण कार्यक्रम में वह शामिल होने के लिए आ सकते हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शीघ्र वंदे भारत एक्सप्रेस का पुरी में लोकार्पण कार्यक्रम हो सकता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
