Home / Odisha / 24 घंटे में एक बच्ची समेत दो की हत्या

24 घंटे में एक बच्ची समेत दो की हत्या

  • कोरापुट में एक बच्ची की हत्या

  • कटक में विक्षिप्त ने पिता को मार डाला

कोरापुट/कटक. कोरापुट में एक लड़की हत्या कर दी गयी है, जबकि कटक में एक विक्षिप्त ने पिता को मार डाला है. बताया जाता है कि कोरापुट जिला के कंचन गांव में एक लड़की गला काटकर हत्या की गयी है. यह घटना शनिवार रात की है. सूत्रों ने बताया कि आठ वर्षीय लड़की के परिवार वाले अपने पड़ोसी के यहां टीवी देख रहे थे. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गयी. काफी तलाशी के बाद गांव में खड़ी एक कार में उसका गला रेता हुआ शव बरामद किया. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इधर, एक अन्य घटना कटक के चौद्वार के ओटीएम कालोनी में घटी है. यहां एक बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी है. इसे लेकर लोग अस्पताल ले गये जहां इसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने गुस्से में अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच में जुट गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …