-
मुख्यमंत्री आत्म प्रचार में व्यस्त – भाजपा
भुवनेश्वर। हाल ही में राष्ट्र संघ उद्योग विकास संगठन यानि यूनीडोर के सहयोग से केन्द्र सरकार के विज्ञान व टेक्नोलॉजी विभाग ने विनिर्माण व नवाचार के लिए जारी किये गये सूचकांक में ओडिशा नीचे से तीसरे स्थान पर होने की बात कही है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इन मूल विषयों पर ध्यान देने के बजाय अपने आत्म प्रचार में व्यस्त हैं। यही कारण है विनिर्माण व नवाचार के क्षेत्र में ओडिशा की स्थिति इतनी खराब है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता सत्यव्रत पंडा ने कहा कि इस तरह के सूचकांक किसी भी राज्य के मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भविष्य के बारे में संकेत देता हा। दुर्भाग्य की बात यह है कि ओडिशा जैसे खनिज संपदा से भरपूर राज्य इस सूची में नीचे से तीसरे स्थान पर है।
पंडा ने कहा कि राज्य की अर्थ व्यवस्था को लेकर इस नकारात्मक दिशा के प्रति राज्य सरकार कितना जागरुक है, राज्य की जनता ठीक से नहीं जानती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए आवश्यक इको सिस्टम तैयार न कर राज्य के लोग विशेष कर युवा वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। उनके भविष्य़ के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि नवीन सरकार के इस तरह के कार्य को राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
पंडा ने कहा कि अभी भी समय है। राज्य सरकार कापी पेस्ट शासन व्यवस्था को सुधारे। इस पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमाकांत पटनायक भी उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
