Home / Odisha / ब्रह्मपुर में हॉकर की बेरहमी से हत्या

ब्रह्मपुर में हॉकर की बेरहमी से हत्या

  • तीन अज्ञात बदमाशों ने तलवारों और अन्य धारदार हथियारों से किया हमला

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर के बड़ाबाजार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान सनातन चौधरी के रूप में हुई है, जो बस हॉकर के रूप में काम करता था। बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई, जब सनातन शनिवार रात करीब नौ बजे घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, तीन बदमाशों ने सनातन को रोका और कथित तौर पर तलवारों और अन्य धारदार हथियारों से उन पर हमला किया। हमले में गंभीर चोटें आने के बाद सनातन की मौके पर ही मौत हो गई।

सनातन की पत्नी ने कहा कि मैंने अपने पति को फोन किया था और उन्होंने मुझे रोटियां बनाने के लिए कहा था। उस समय वह घर आ रहे थे। बाद में एक व्यक्ति ने मुझे बताया कि मेरे पति पर हमला किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना के एसडीपीओ व बड़ाबाजार थाना के आईआईसी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि हमले के पीछे का सही कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह संदेह है कि सनातन की हत्या किसी पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …