भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजू जनता दल के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री तथा बीजद मुखिया नवीन पटनायक रविवार को झारसुगुड़ा के दौरे पर जाएंगे। वह रविवार शाम को साढ़े चार बजे पार्टी प्रत्याशी दिपाली दास के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करेगें। शाम को वह भुवनेश्वर लौटेंगे।
उल्लेखनीय है कि आगामी दस मई को झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। 8 मई को चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
