Home / Odisha / पंडित रघुनाथ मुर्मू की समाधि पीठ के विकास को 10 करोड़ मंजूर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पंडित रघुनाथ मुर्मू की समाधि पीठ के विकास को 10 करोड़ मंजूर

भुवनेश्वर। अलचिकी लिपि के उदभावक गुरु गमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की समाधि पीठ के विकास के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दस करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पंडित रघुनाथ मुर्मू की समाधि इलाके के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा दी गई योजना को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। इसके अनुसार दांडबोस–कापिबुरु में पंडित मुर्मू की समाधि पीठ के विकास के लिए 75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी स्थान पर और 75 लाख रुपये की राशि खर्च कर एक ध्यान केन्द्र बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ कापिबुरु दीवार व कनेक्टिंग रोड के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वहां एक आडिटोरियम व शोध केन्द्र भी स्थापित होगा। इसमें कुल 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। बाहर से आने वाले पर्य़टकों की सुविधा के लिए डार्मिटरी व अन्य सुविधाओं के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। दांडबोस, बिदु चांदान बाहागाल के विकास तथा मारांग आहारा पुष्करिणी के लिए एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके साथ-साथ पेयजल, विद्युतीकरण के लिए 80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …