Home / Odisha / बैंकॉक और सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान 3 जून से
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बैंकॉक और सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान 3 जून से

  •  अग्रिम टिकटों की बिक्री शुरू

  • भुवनेश्वर से दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा 15 मई से

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से बैंकॉक और सिंगापुर के लिए बहुप्रतीक्षित सीधी उड़ान सेवा तीन जून से शुरू होगी। केवल 15000 रुपये की राउंड ट्रिप के साथ सीधी उड़ानों के लिए अग्रिम टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो गई है। लो कॉस्ट फ्लाइट ऑपरेटर इंडिगो 3 जून से हफ्ते में दो बार राउंड ट्रिप के साथ फ्लाइट सर्विस शुरू करेगा।

भुवनेश्वर से सिंगापुर के लिए फ्लाइट सुबह 06:25 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:05 बजे लैंड करेगी। इसी तरह सिंगापुर से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

इसी तरह भुवनेश्वर से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट शाम करीब 4:50 बजे रवाना होगी और वहां रात 9:10 बजे लैंड करेगी। वापसी में रात 10:10 बजे उड़ान भरेगी और रात 11:15 बजे यहां पहुंचेगी।

दूसरी ओर, भुवनेश्वर से दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा 15 मई से शुरू होगी। बताया जाता है कि ये बहुप्रतीक्षित उड़ान सेवाएं ओडिशा से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए प्रवेश द्वार खोलेगी।

इससे पहले उत्कल दिवस के दिन टिकटों की बिक्री की शुरुआत करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा था कि इससे पर्यटन, रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और हर क्षेत्र में अधिक निवेश और अवसरों का सागर आएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …