-
ओडिशा लोक सेवा आयोग को 200 नए सहायक श्रम अधिकारियों की भर्ती करने के लिए कहा गया

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने हर ब्लॉक में सहायक श्रम अधिकारी (एएलओ) का कार्यालय खोलने का फैसला किया है। बताया गया है कि बहुत जल्द ही ऐसे 200 कार्यालय खोले जाएंगे। ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) को 200 नए सहायक श्रम अधिकारियों की भर्ती करने के लिए कहा गया है। उनकी भर्ती के बाद हर ब्लॉक में श्रम कार्यालय खोले जाएंगे। श्रम मंत्री श्रीकांत साहू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को प्रत्येक ब्लॉक में सहायक श्रम अधिकारी का कार्यालय खोलने का सुझाव मिला था, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें, क्योंकि श्रम कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित हैं।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हमेशा श्रमिकों के विकास और कल्याण के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए 3,000 रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
