Home / Odisha / मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना

मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना

  •  कहीं दिन में तो कहीं रात में का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा

भुवनेश्वर। ओडिशा में मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में अधिकांश स्थान सामान्य से अधिक गर्म रहेंगे। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी भारत और मध्य पूर्व भारत में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिम मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा।
उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा सहित गुजरात के उत्तरी हिस्से लू का अनुभव होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि जहां मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है, वहीं उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
इस बीच, 2 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …