Home / Odisha / देश की शिक्षा में होगा सिर्फ एक स्ट्रीम

देश की शिक्षा में होगा सिर्फ एक स्ट्रीम

  • आर्ट्स, कामर्स और साइंस जैसे ग्रुप हटकर बनेगा कौशल आधारित बनेगा नया स्ट्रीम

भुवनेश्वर। कौशल को शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी स्ट्रीम को हटाकर एक स्ट्रीम तैयार किया जायेगा। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने यहां शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी। उसने सवाल पूछा गया था को कौशल को शिक्षा में कक्षा छह से जोड़ने के बाद क्या बच्चों के लिए किताबों का बोझ कम होगा या बढ़ेगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान बच्चों की कार्य क्षमता को विकसित करने पर केंद्रित है। बच्चों को अनुभव के आधार पर शिक्षा दी जाएगी, इसलिए किताबों का बोझ कम होगा। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में चल रहे आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस जैसे स्ट्रीम ग्रुप हट जायेंगे और उनकी जगह एक स्ट्रीम लागू होगा। हालांकि इसके बाद में विस्तृत जानकारी उन्होंने नहीं दी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …