Home / Odisha / यात्री बस एवं डंपर के बीच भिडंत, एक की मौत, 31 जख्मी

यात्री बस एवं डंपर के बीच भिडंत, एक की मौत, 31 जख्मी

  •  जमनकिरा के गुलजीपाली ब्रीज में हुआ हादसा

  •  घायलों को कुचिंडा एवं वीएसएस मेडिकल में दाखिल कराया गया

संबलपुर। शुक्रवार की सुबह जमनकिरा थाना अंतर्गत गुलजीपाली ब्रीज में यात्रियों को लेकर जा रही एबीएस बस एवं एक डंपर के बीच आमने-सामने भिडंत हो गया। इस जोरदार भिडंत में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 31 अन्य यात्री जख्मी हो गए। मृतक का नाम बैकुंठ भैंसा (65) बताया गया है तथा वह जमनकिरा के फांसीमाल गांव का रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर जमनकिरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कुचिंडा अस्पताल पहुंचाया। वहांपर कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च स्थानांतरित कर दिया गया है। वहां दो लोगों की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली है। जमनकिरा थाना प्रभारी बालकृष्ण कंहर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुचिंडा से यात्रियों को लेकर एबीएस बस जमनकिरा की ओर रवाना हुई। जमनकिरा से कुछ ही फासले पर गुलजीपाली ब्रीज में सामने से आ रही एक डंपर से बस का आमने-सामने भिडंत हो गया, जिसमें एक की मौत हो गई और 31 जख्मी हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …