ढेंकानाल। जिले के कामख्यानगर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग लड़के की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान तुमुसिंगा थाना क्षेत्र के बोलुऊ गांव के बिरंची नायक के 12 वर्षीय बेटे शुभम नाइक के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई, जब रविवार देर रात बिरंची अपने परिवार के साथ जात्रा शो देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान शुभम शौच के लिए रास्ते में ही रुक गया। अंधेरे में उसे खुला कुआ नहीं दिखा, जिससे वह उसमें गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद जब शुभम नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन लड़के का कोई पता नहीं चला। आज सुबह ग्रामीणों ने नए सिरे से तलाश शुरू की, तो शुभम का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।
परिजनों और पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुभम का शव कुएं से बरामद किया। मौके पर पहुंची कामाख्यानगर पुलिस के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कामाख्यानगर मेडिकल सेंटर भेज दिया।
सुभम की अप्राकृतिक मौत की खबर फैलते ही उनके चाचा के गांव सरदीपुर और उनके अपने गांव बोलुआ में मातम छा गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
