Home / Odisha / दोहरे हत्याकांड के मामले में दो को उम्रकैद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दोहरे हत्याकांड के मामले में दो को उम्रकैद

  • दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

बारिपदा। ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने शनिवार को साल 2014 में हुए दोहरे हत्याकांड के एक मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों के नाम किसुन मरांडी (60) और मंगल बस्के (30) बताए गए हैं। मयूरभंज के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश चंद्र प्रधान ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण चंद्र दास ने बताया कि जुलाई 2014 में बाइसिंगा थाना क्षेत्र के हरिनखुंटा गांव में दो दोषियों ने भूमि विवाद को लेकर एक दंपति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दास ने कहा कि 15 गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फैसला सुनाया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …