भुवनेश्वर। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विजय पटनायक को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस की प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उनके नाम का अनुमोदन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी विजय पटनायक ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा था। वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यकाल में राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
