बालेश्वर। जिले के रेमुना पाटुकशासन गांव में बूढ़ाबलंग नदी में नहाते समय दो नाबालिग भाई-बहन की मौत हो गई। यह घटना आज हुई है। मृतकों में एक की उम्र 8 वर्ष, जबकि दूसरे की 17 वर्ष बताई गई है। बताया जाता है कि भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बेशिंगा अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
