Home / Odisha / मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए कार्य करें – मंत्री

मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए कार्य करें – मंत्री

  •  जनशिक्षा विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप व समीक्षा बैठक आयोजित

भुवनेश्वर। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक क्रियाशील करने व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सपनों को पूरा करने हमारा लक्ष्य है। सामान्य रुप से कार्य करने के बजाय शिक्षा क्षेत्र में विशेष कार्य पद्धति अपनाना पड़ेगा। विद्यालय व जनशिक्षा विभाग के संबलपुर जोन के 12 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व प्रखंड शिक्षा अधिकारियों के दो दिवसीय समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण कैंप में संबोधन देते हुए राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने ये बातें कहीं। भुवनेश्वर के कृषिभवन आडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

श्री दास ने जिला व प्रखंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे निरंतर विद्यालयों में औचक निरीक्षण करें। छात्रों को स्कूल तक लाने, ड्रॉप ऑउट को कम करने तथा दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत बच्चें कैसे परीक्षा में बैठें, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कहा।

विभाग की सचिव आश्वथी एस ने शिक्षा का विकास व विभाग की सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने के लिए यथासंभव प्रयास करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …