Home / Odisha / नुआगढ़ में भीषण गर्मी से हाथी शावक की मौत

नुआगढ़ में भीषण गर्मी से हाथी शावक की मौत

नुआगढ़। भीषण गर्मी के कारण नुआगढ़ में एक हाथ शावक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि नरसिंहपुर (पूर्वी वन डिवीजन) के तहत ब्राह्मणि के नयागढ़ खंड के तहत एक गहरी जंगल में रहस्यमय परिस्थितियों में एक हाथी शावक की मृत्यु हो गई।

सुरेश राउट, फॉरेस्ट रेंज अधिकारी, नरसिंहपुर पूर्वी वन डिवीजन ने कहा कि हाथी शावक की उम्र लगभग ढाई से तीन से बीच होगी। भीषण गर्मी और पीने के पानी की कमी के कारण उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को जंगल के अंदर उसका शव बरामद किया गया। बताया गया है कि उसकी मौत 20-25 दिन पहले हुई थी, लेकिन वन अधिकारियों ने शुक्रवार को शव को देखा। शव सड़ने की कगार पर था और मक्खियों से भरा हुआ था। वन अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे दस्ते ने उस जगह का दौरा किया था, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा, क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत सारे हाथी थे। फिर से टीम वहां गई और हाथी के शव को बरामद किया। मैंने डीएफओ को घटना की सूचना दी है, जो मौके पर पहुंचे और एक जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद दफनाया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …