-
युवा रिंकी अग्रवाल अध्यक्ष, युवा शीतल पोद्दार सचिव एवं युवा भावना गनेरीवाल कोषाध्यक्ष चयनित

भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच कटक सृष्टि साखा का कटक के स्थानीय होटल में वर्ष 2023-24 के लिए पदाधिकारी का चुनाव सम्पन्न हुआ। कटक सृष्टि के 38 सदस्यों की उपस्थिति में बर्ष 2023-24 के लिए युवा रिंकी अग्रवाल को अध्यक्ष, युवा शीतल पोद्दार को सचिव एवं युवा भावना गनेरीवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शाखा की संस्थापक सदस्य संगीता कंदोई ने तीनों को सपथ पाठ करवाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिंकी अग्रवाल ने बताया कि वह जल्द ही कार्यकारणी समिति की घोषणा करेगी।
निवर्तमान सचिव युवा सुमन खेरिया ने सत्र 2022-23 में कटक सृष्टि द्वारा किये गए कार्यों का सभा के समक्ष प्रस्तुत किया एवं युवा अंसुला अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्योरा रखा। दिनांक 19 अप्रैल से अस्थायी अमृत धारा से अपने नए कार्यकाल की सेवा कार्य से सुरुवात करेंगे। अंत में सचिव शीतल पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सहभोज के साथ सभा का समापन हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
