Home / Odisha / कोरापुट नाव हादसे में तीन शव बरामद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोरापुट नाव हादसे में तीन शव बरामद

  • एक यात्री अभी भी लापता

कोरापुट। कोरापुट जिले में एक देशी नाव के पलट जाने के बाद कोलाब जलाशय में डूबे चार लोगों में तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। कल देर शाम एक शव बरामद हुआ था, जबकि दो शव आज बरामद किए गए। एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

अग्निशमन कर्मियों ने आज दो शव बरामद किया। सेमिलीगुड़ा पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मुखीबिदेई और तेंथालीपदर गांव के 15 लोग जात्रा देखकर देशी नाव से पोडागढ़ घाट लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और आठ लोग जलाशय में डूब गए। कल हादसे के बाद तीन महिलाओं सहित चार लोगों को दमकलकर्मियों ने बचा लिया था। कल शाम एक यात्री का शव बरामद किया, जबकि बाकी तीन का पता नहीं चल सका था।

आज सुबह अग्निशमन कर्मियों ने जलाशय से दो और शव निकाले, जबकि एक अभी भी लापता बताया जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …