Home / Odisha / कोरापुट में नाव पलटी, तीन लड़कियां समेत चार डूबे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोरापुट में नाव पलटी, तीन लड़कियां समेत चार डूबे

  • अन्य चार लोग बचाए गए

कोरापुट। कोरापुट जिले के सेमिलीगुड़ा में आज एक नाव पलटने से तीन लड़कियों सहित चार लोग डूब गए, जबकि अन्य चार लोगों को बचा लिया गया। खबर लिखे जाने तक डूबे लोग लापता थे।

बताया जाता है कि तेंतुलीपड़ा से आठ लोग ओपेरा शो देखने के लिए एक नाव में जा रहे थे। इसी दौरान पोड़ागढ़ में नाव पलट गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन आठ पीड़ितों में से केवल चार को ही बचाया जा सका। अन्य चार का पता नहीं चल पाया था। लापता लोगों में तीन लड़कियां शामिल हैं, जिनकी पहचान मुखीबिदेई गांव की सावित्री कृष्णानी, रमा कृष्णानी और बबीता हेंतल के रूप में बताई गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …