भुवनेश्वर। दुर्भाग्य से जिस कारण से झारसुगुड़ा में उपचुनाव हो रहा है, वही इस उपचुनाव में पार्टी का प्रमुख मुद्दा होगा। झारसुगुड़ा उपचुनाव के संबंधित एक सवाल के उत्तर में केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े ओडिशा सरकार के एक पुलिस अधिकारी ने राज्य के एक कैबिनेट मंत्री की गोली मारकर हत्या दी। इसके बाद एक माह बाद झारसुगुड़ा में एक नाबालिग का अपहरण कर हत्या की गई। पड़ोसी जिला संबलपुर में घटी घटना इसका ताजा उदाहरण है। भाजपा इसे प्रमुख मुद्दा बनाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। युवा नेता त्रिपाठी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वह एक युवा संगठक हैं तथा तथा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व वह पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तीनों राजनीतिक दल युवा नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। यह ओडिशा की राजनीति के लिए एक अच्छा संकेत है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
