Home / Odisha / कटक भुनेश्वर खंडेलवाल वैश्य समाज की आमसभा संपन्न

कटक भुनेश्वर खंडेलवाल वैश्य समाज की आमसभा संपन्न

कटक। कटक-भुवनेश्वर खंडेलवाल वैश्य समाज की आम सभा संपन्न हुई। सर्वप्रथम  दीप प्रज्ज्वलन संत सुन्दर दास  का किया गया। तत्पश्चात सभी समाज के बंधुओं द्वारा खंडेलवाल ध्वज  गान किया गया।

महासचिव विनय खंडेलवाल ने रिपोर्ट की प्रस्तुति की और संत सुंदरदास  का संक्षिप्त परिचय दिया। अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने अपने संबोधन में सभी  को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया और नव निर्वाचित धीरेंद्र  खंडेलवाल के नाम की घोषणा की।

प्रह्लाद खंडेलवाल संरक्षक,  प्रेम खंडेलवाल, अक्षय खंडेलवाल, उमेश खंडेलवाल को उनके सामाजिक कार्य को देखते हुए समाज सेवक की उपाधि से सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र सम्मान में श्री सिद्धांत खंडेलवाल द्वारा आईएम लखनऊ से उच्च शिक्षा डिग्री प्राप्त करने के पश्चात सम्मान किया गया और मयंक खंडेलवाल द्वारा बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के उपरांत उनका भी सम्मान किया गया। ज्योति खंडेलवाल एवं सुमन खंडेलवाल  के सामाजिक कार्य को देखते हुए उन्हें समाज सेविका सम्मान दिया गया। आये हुए सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा परिचय दिया गया। महासचिव ने सभी आये बंधुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …