भुवनेश्वर। आगामी झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए टंकधर त्रिपाठी भाजपा के प्रत्याशी होंगे। भाजपा विधायक सुबास पाणिग्रही ने यह जानकारी दी। हालांकि आधिकारिक रूप से पार्टी ने इसकी घोषणा नहीं की है। पाणिग्राही ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि त्रिपाठी काफी दिनों से वहां का संगठन का काम कर रहे हैं। पार्टी शीघ्र ही उनके नाम की घोषणा करेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
