कटक। जिले के सालेपुर थाना क्षेत्र के रायसुंगुड़ा इलाके में बीती रात एक भोज में खाना खाने से सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ गए। बीमार लोगों को निश्चितकोइली, रायसुंगुडा और माहांगा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कहा गया है कि कई लोग ठीक हो गए हैं, जबकि कुछ अभी भी अस्पताल में निगरानी में हैं। बताया गया है कि दरियापुर में एक धार्मिक कार्यक्रम अष्ट प्रहरी हो रहा था। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में खाना खाया और कई बीमार पड़ गए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
