Home / Odisha / अंतिम संस्कार में शामिल महिलाओं पर गिरी बिजली

अंतिम संस्कार में शामिल महिलाओं पर गिरी बिजली

  • तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

बारिपदा। मयूरभंज जिले के करंजिया एनएसी के वार्ड 15 के अंकुरा इलाके में आज दोपहर बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई थी। बताया गया है कि सभी लोग एक मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आए थे। इसी दौरान अचानक उस घर में बिजली गिरी, जहां ये सभी मौजूद थे।

इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। सूत्रों ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला एवं बाल विकास मंत्री बसंती हेम्ब्रम ने गांव का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …