Home / Odisha / ट्रक और कार में टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

ट्रक और कार में टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

कटक। जिले में बिदानसी मशानी चौक के पास कल देर रात एक ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक और घायल ढेंकानाल जिले के रहने वाले थे और हादसे के वक्त कटक जा रहे थे।

इस हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …