भद्रक। जिले के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में सियारों के हमले में एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। सियारों ने उसके पैर के मांस को खाल लिया है। मृतक की पहचान कुमारपुर गांव के शरत साहू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शरत सोमवार की रात अपने घर के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए रॉड लेकर गया था, लेकिन रात में वह अपने घर नहीं लौटा।
आज सुबह जब ग्रामीण तालाब में नहाने के लिए गए तो उन्होंने शरत का क्षत-विक्षत शव वहां पड़ा देखा। ग्रामीणों ने देखा कि शरत के दोनों पैरों का मांस सियार खा गए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
